Jaunpur News: जनगणना की प्रक्रिया पारदर्शी व सटीक बनाने का उद्देश्य: हरिओम
केराकत में स्व. जनगणना की गतिविधियां हुई तेज
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद भर में गुरुवार से 21 मई तक चलने वाली स्व - जनगणना प्रक्रिया का शुभारंभ हो चुका है,शासन के निर्देशानुसार केराकत में इसकी गतिविधियां तेज हो गई जिसके क्रम में खण्ड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता के मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख सरोजा देवी का स्व - जनगणना कार्य कराने के साथ ही ब्लॉक के अधिकारी/कर्मचारीयो ने अपना स्व - जनगणना कर लोगों का जनगणना कराने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चोरों ने क्लिनिक को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
इस बाबत बीडीओ हरिओम गुप्ता ने बताया कि इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए गांव स्तर पर सीमांकन का कार्य कराने के साथ ही स्व - जनगणना को लेकर जागरूक किया जा रहा है।ताकि जनगणना की प्रक्रिया पारदर्शी और सटीक बन सके।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी आसिफ अंसारी, समाज कल्याण अधिकारी दिनकर मौर्या व पूजा समेत आदि लोग मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

