BREAKING

Delhi News: प्रधानमंत्री 23 मई को रोजगार मेले में सरकारी नौकरी में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

उत्तर रेलवे के चार मंडलो में कल सजेगा 'रोजगार मेला'; शामिल होंगे 713 नए युवा

नया सवेरा नेटवर्क

दिल्ली। अंबाला, जम्मू और लखनऊ मंडलो में सौपे जायेंगे नियुक्ति पत्र  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल 23 मई, 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वे आयोजन को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार रूप देने की महत्वपूर्ण पहल है। रोजगार मेला आरंभ किए जाने के बाद से देश भर में अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। 19वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के सभी हिस्सों से चयनित नव नियुक्त उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग आदि सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

उत्तर रेलवे के विभिन्न डिवीजनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है:

दिल्ली डिवीजन (Delhi Division):

स्थान (Venue): डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली।

मुख्य अतिथि (Chief Guests): पीयूष गोयल (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, भारत सरकार) और माननीय डॉ. जितेंद्र सिंह (केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय)। उम्मीदवारों की संख्या: दिल्ली केंद्र पर कुल 445 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे (जिनमें से 274 उम्मीदवार उत्तर रेलवे में शामिल हो रहे हैं)


अंबाला डिवीजन (Ambala Division):

स्थान (Venue): बी.पी.एस. तारामंडल (Planetarium), सुभाष पार्क, अंबाला।

मुख्य अतिथि (Chief Guest): मनोहर लाल खट्टर (आवास और शहरी मामलों के मंत्री, भारत सरकार)।

उम्मीदवारों की संख्या: अंबाला केंद्र पर कुल 120 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे (जिनमें से 60 उम्मीदवार उत्तर रेलवे में शामिल हो रहे हैं)।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: अलीगढ़, आगरा एवं बरेली मण्डल की ‘खरीफ उत्पादकता गोष्ठी‘ में सिंचाई और एमएसपी के मुद्दों पर किसानों ने उठाई आवाज

लखनऊ डिवीजन (Lucknow Division):

स्थान (Venue): इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान केंद्र, गोमती नगर, लखनऊ।

मुख्य अतिथि (Chief Guest): माननीय बी.एल. वर्मा (केंद्रीय राज्य मंत्री - सामाजिक न्याय और अधिकारिता, तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय)।

उम्मीदवारों की संख्या: लखनऊ केंद्र से कुल 312 उम्मीदवारों को सरकारी सेवा की सौगात मिलेगी (जिनमें से 198 उम्मीदवार भारतीय रेलवे का हिस्सा बनेंगे)।

 जम्मू डिवीजन (Jammu Division):

स्थान (Venue): कन्वेंशन सेंटर (Convention Center), जम्मू।

मुख्य अतिथि (Chief Guest): विवेक कुमार, मंडल रेल प्रबंधक (DRM), जम्मू।

उम्मीदवारों की संख्या: इस केंद्र पर कुल 150 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे (जिनमें से 181 उम्मीदवार रेलवे सेवाओं में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे)।  यह रोजगार मेला देश के विकास में युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें