BREAKING

Jaunpur News: टावर से गिरकर मृत श्रीप्रकाश की देररात्री हुई रामघाट पर अंत्येष्टि, संवेदना जताने वालों का लगा रहा तांता

वर्ष 2011 से चल रहा था विपक्षी से भूमि विवाद 

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में बीते बुधवार को मोबाइल टावर से गिरकर हुई श्रीप्रकाश यादव की दर्दनाक मौत के पश्चात देररात्री पीएम पश्चात शव की अंत्येष्टि रामघाट पर की गई। पीएम पश्चात रात्रि ढाई बजे शव को घर लाया गया जहां पिता राजाराम, माता सीता देवी, पत्नी रीना देवी एवं मासूम तीन बेटियों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। पुनः वहां से शव रामघाट ले जाया गया जहां पिता ने मुखाग्नि दी। गुरुवार को दिनभर संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा। सपा नेता डॉ. मनोज यादव एवं संतोष यादव ने पहुँच परिजन को ढांढस बंधाया। मृतक पिता की मानें तो विपक्षी से यह भूमि विवाद वर्ष 2011 से चला आ रहा है। थाना क्षेत्र के उतरीजपुर (विशेषसर) गांव निवासी राजाराम यादव विपक्षी महाबीर यादव आदि से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा था। राजाराम के आवेदन पर उक्त भूमि की पैमाइश वर्ष 2016 में शुरू हुई जो 2019 में पत्थरगड्डी कर दी गयी परन्तु उक्त मापी से राजाराम संतुष्ट नही थे। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: अलीगढ़, आगरा एवं बरेली मण्डल की ‘खरीफ उत्पादकता गोष्ठी‘ में सिंचाई और एमएसपी के मुद्दों पर किसानों ने उठाई आवाज

उधर विपक्षी महाबीर यादव जिला पंचायत निधि से अपने घर आने जाने के लिए सड़क स्वीकृत करवा लिए जो निर्माणधीन है। महाबीर अभी तक उस सड़क को अपने चक में लगभग बनवा भी लिए है। विवाद सटे राजाराम के चक में आने से पहले शुरू हुआ। अधिकारियों के यहां चक्कर लगा कर थक चुके राजाराम ने बताया कि मेरा करीब 170 एयर का चक है उसी में पांच कड़ी की नाली है परन्तु राजस्व टीम इसे 20 कड़ी की बता मापी कर रहें है। भूमि के सीमांकन हेतु वर्ष 2016 में प्रार्थना पत्र दिया तो 2019 में मापी की गई परन्तु उक्त मापी से हम असंतुष्ट थे। एसडीएम के यहां से फाइल निरस्त हो गयी कहा गया कि अब कमीशन वाराणसी जाइये। उधर विपक्षी सीसी रोड बनवा रहा था असंतुष्ट राजाराम का बड़ा पुत्र श्रीप्रकाश यादव मापी से असंतुष्ट होकर राजस्व एवं पुलिस विभाग पर गलत मापी का आरोप लगा गांव में बने मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रशासन की मौजूदगी में पुनः मापी हुई। प्रशासन की माने तो मापी पश्चात श्रीप्रकाश टावर से उतर रहा है तभी फिसल कर गिरने से मौत हो गयी जबकि परिजन एवं ग्रामीणों की माने तो नायब तहसीलदार की चेतावनी के बाद युवक गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी।

अशोक हॉस्पिटल, जौनपुर  विराट निशुल्क सर्जरी कैंप  22, 23, 24 एवं 25 मई 2026   महरूपुर, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में, जौनपुर


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें