BREAKING

Jaunpur News: विद्युत आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने बक्शा पावर हाउस पर किया विरोध प्रदर्शन

उमरपुर, चकपटैला गांव में चार दिन से बिजली ब्यवस्था चरमराई

रतन लाल आर्य  @ नया सवेरा

बक्शा, जौनपुर। बक्शा विद्युत पावर हाउस पर बुधवार को पहुँचे दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति से परेशान हो पावर हाउस पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। भीषण गर्मी और उमस के बीच बीते चार दिनों से उमरपुर एवं चकपटैला गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।क्षेत्र के उमरपुर, चकपटैला, शिवगुलामगंज और दुबेचक गांव की विद्युत सप्लाई बक्शा के शंभूगंज फीडर से 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से की जाती है। ग्रामीण उपभोक्ताओं की माने तो ट्रांसफार्मर खराब होने एवं भूमिगत केबल में फाल्ट आने से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित है। शिवगुलामगंज बाजार, उमरपुर, चकपटैला, दुबेचक गांव के ग्रामीण बिजली संकट और अधिकारियों की लापरवाही से नाराज हो पावर हाउस पर एकत्रित होकर ऊर्जा मंत्री और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।प्रधान विजय बहादुर यादव एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेई सुरेंद्र कुमार यादव न ही फोन नहीं उठाते और न ही पावर हाउस पर मौजूद रहते है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आंधी ने बरपाया कहर, दिन में छाया अंधेरा

ग्रामीणों ने बताया कि जेई सुरेंद्र कुमार यादव ट्रांसफार्मर का तेल चोरी दिखाकर पैसे बचाने के लिए चार दिनों से ट्रांसफार्मर नहीं लगवा रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो जिस ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति हो रही थी, उसमें तेल न होने के कारण वह जल गया जबकि विद्युतकर्मियों की माने तो उक्त ट्रान्सफार्मर का तेल ही चोरी हो गया था।हालांकि पावर हाउस पहुँचे आक्रोशित ग्रामीणों को विद्युतकर्मियों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति को दुरूस्त कर दिया गया। इस दौरान चकपटैला ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्या, शुभम यादव, सोनू अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, मोनू अग्रहरि, शनि अग्रहरि, छोटू जायसवाल, गब्बर गुप्ता, संजय अग्रहरि, अमन अग्रहरि, ओमी अग्रहरि, हर्षित चौरसिया, राजन अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, विजयदीप शर्मा, आयुष जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें