BREAKING

Jaunpur News: आंधी, ओलावृष्टि व बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से राहत

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर बाद धूलभरी आंधी-तूफान के साथ आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही पूरी तरह अंधेरा छा गया। आंधी के बाद हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इसी दौरान तेज बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी व लू से काफी राहत मिली। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बिजली के खंभे से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत

पिछले करीब एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा था। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से लोगों ने राहत महसूस की, हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अचानक बदले मौसम का असर फसलों और स्थानीय कारोबार पर भी पड़ने की आशंका है। तेज आंधी के चलते आम के छोटे फलों (टिकोरा) के टूटकर बड़ी मात्रा में गिरने का अनुमान है। वहीं, ईंट भट्ठों पर रखी कच्ची ईंटों के भीगने से नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक मौसम के इसी तरह बने रहने का अलर्ट जारी किया है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें