BREAKING

Jaunpur News: गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु शासन द्वारा निर्धारित गेहूँ क्रय नीति के अंतर्गत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल पर गेहूँ खरीद सुनिश्चित की जाएगी। जनपद में सुचारु एवं पारदर्शी क्रय व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा 5 क्रय संस्थाओं के कुल 133 गेहूँ क्रय केंद्रों को अनुमोदित किया गया है। इनमें खाद्य विभाग के 21 केंद्र, पीसीएफ (PCF) के 76, पीसीयू (PCU) के 29, एफसीआई (FCI) के 4 एवं नाफेड (NAFED) के 3 केंद्र सम्मिलित है। यह क्रय कार्य 30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक संचालित होगा तथा प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक केंद्र खुले रहेंगे। सभी केंद्रों पर किसानों की सुविधा हेतु पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं नमी मापक यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। गेहूँ की खरीद भारत सरकार के निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार की जाएगी।

किसानों को गेहूँ विक्रय हेतु पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के उपरांत किसान सत्यापन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। पूर्व गेहूँ क्रय वर्ष में विक्रय करने वाले किसान स्वतः (auto) सत्यापित माने जाएंगे। इसके अतिरिक्त एग्रीस्टेक एवं ई-पड़ताल डाटा के आधार पर भी स्वतः सत्यापन किया जाएगा। अन्य मामलों में केंद्र प्रभारी द्वारा कम्प्यूटराइज्ड सत्यापित खतौनी, खसरा, चकबंदी प्रपत्र, फोटोयुक्त आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्रों के आधार पर स्वयं सत्यापन करते हुए खरीद सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त केंद्र प्रभारियों को गेहूँ क्रय नीति में दिए गए निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन करने के साथ-साथ कय केन्द्रों पर किसानों को पीने के पानी एवं गुड़ की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। भुगतान की प्रक्रिया डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी  द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि क्रय कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं, जिससे अधिकाधिक किसानों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में गेहूँ खरीद के साथ-साथ केन्द्रों से धान प्रेषण/सी०एम०आर० प्रेषण की भी समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी, जिसमें उपस्थित सभी जिला प्रबन्धकों/केन्द्र प्रभारियों/राइस मिलरों को गौशालाओं हेतु भूसा दान किये जाने हेतु अपील की गयी। कार्यशाला में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित द्विवेदी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, मंडी सचिव डिपो प्रबंधक (FCI). समस्त क्रय संस्थाओं के जिला प्रबंधक, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक एवं समस्त केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विधायक जगदीश राय ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ 

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें