Jaunpur News: विधायक जगदीश राय ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। सरकार के मंशानुरूप नये शैक्षणिक सत्र में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर ब्लाक धर्मापुर में स्कूल चलो अभियान का संयुक्त रुप से शुभारंभ विधायक जगदीश नारायण राय के द्वारा शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक और खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक जी के द्वारा बताया गया की स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य यही है की एक भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित न होनें पाये और साथ ही साथ सभी बच्चों का यह मौलिक अधिकार भी है की वह विद्यालय में नियमित और निरन्तर आकर उच्चतम कोटि की शिक्षा को ग्रहण करके अपने अपने सपनों को साकार करें। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य के द्वारा जीवन में शिक्षा और उसकी उपयोगिता के बारे में बच्चों को बताकर उन्हें प्रेरित करते हुए शिक्षा को जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी बताया। इसी क्रम में कक्षा 6 में प्रवेश लेनें वाले बच्चों का स्वागत करते हुए कक्षा 8 उत्तीर्ण बच्चों को उनके अंकपत्रों और प्रमाणपत्रों को देकर विद्यालय से विदा भी किया गया। विधायक जी ने सभी बच्चों और शिक्षकों के साथ गांव में भ्रमण करके जन जन को नये सत्र में बच्चों को विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित भी किया। इस मोके पर विद्यालय के शिक्षक महेंद्र कुमार यादव, पद्माकर राय, मीरा यादव, प्रज्ञा, आनन्द सिंह, विजय कुमार, गोमती , हीरावती, उर्मिला देवी सहित अनेकों शिक्षकों के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा और उसकी उपयोगिता पर बच्चों को बताया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अचल हरीमूर्ति के द्वारा सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करते हुए सभी का सादर आभार व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: बिथऱी से गिरधारी पप्पू ने भी चुनावी ताल ठोकी, बेटे ने जुटाई समर्थकों की भीड़
| विज्ञापन |

