Hyderabad News: तेलंगाना में किसी के साथ भेदभाव नहीं : सचिन सावंत
बीएसएस के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने रखीं उत्तरभारतियों की बात
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद । बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)के सचिव और तेलंगाना कांग्रेस के सह-प्रभारी सचिन सावंत ने प्रजा भवन, हैदराबाद में मुलाकात की। इस दौरान बिनय कुमार यादव ने उत्तरभारतीय समाज से जुड़े कई मुद्दों पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। इस मुलाकात के दौरान सचिन सावंत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और पीसीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ की अगुवाई चौतरफा विकास कर रही है। बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार जनता की सरकार है। कांग्रेस ने कभी सत्ता और कुर्सी के लिए संघर्ष नहीं करता है। वह लोगों के भला चाहती है। कांग्रेस हमेशा गरीबों, कमजोरों, युवाओं के हक के लिए लड़ती है। उन्होंने कहा कि उत्तरभारतीय समाज के लोग बहुत ही मिलनसार और कठिन मेहनत करने वाला है।
उनका कांग्रेस का गहरा रिश्ता है। कांग्रेस उनकी भलाई के लिए तेलंगाना में हर संभव काम करेगी। सावंत ने कहा कि कई पीड़ी से राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश आदि देश के दूसरे राज्यों से लोग आकर तेलंगाना के विकास में अहम भूमिका निभा रहे है। अब इनमें से कई परिवारों की जन्म और कर्मभूमि अब तेलंगाना बन चुका है। तेलंगाना में किसी के साथ भेदभाव नहीं है। कानून और नियमों का पालन करने वालों के लिए यहां कोई परेशानी नहीं है। सरकार उत्तरभारतियों की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले जीएचएमसी चुनावों में सभी को मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर प्रमुख रुप से तेलंगाना भाषाई अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विधायक जगदीश राय ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ
| विज्ञापन |

