Jaunpur News: रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। सोमवार तीसरे पहर शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहा के पास बाइक से मित्र के साथ घर जा रहे एक युवक की रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। जबकि दूसरे को मामूली चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है की सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गडौर गांव निवासी विवेक चौहान उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र रतन चौहान परमात्मा चौहान उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र रवि चौहान की पत्नी को नईगंज में किसी अस्पताल में डिलीवरी का मामला था। यह दोनों लोग बाइक से खाना लेकर अस्पताल गए थे। घर वापस लौटते समय शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहा के पास मड़ियाहूं की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि परमात्मा को मामूली चोटे आई। परिजन स्थानीय किसी अस्पताल में विवेक का उपचार करा रहे थे। मंगलवार सुबह हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन विवेक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां पर चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह जानकारी परिजनों को हुई परिजनों में मायूसी के साथ मातम छा गया।
| विज्ञापन |
|