BREAKING

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। सोमवार रात्रि जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत 

मामला कुछ इस प्रकार से बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी प्रीति गुप्ता उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी दशरथ गुप्ता कि अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर अगर ग्रामीणों की चर्चा की मानी जाए तो मृतका ने किन्ही कारणों से विषाक्त का सेवन कर लिया था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जबकि मायका पक्ष के लोगों ने मौखिक रूप से मृतका की हत्या करना बताया। इस संबंध में थाना जाफराबाद प्रभारी से दूर भाष पर  पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मायका पक्ष की तरफ से किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें