BREAKING

Jaunpur News: एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मारी बाजी

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। विद्यार्थियों को नॉमिनल फीस में उत्कृष्ट शिक्षा देने वाली एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स कुशहा, घनश्यामपुर में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों का संस्थान में उपस्थित डॉ ओम प्रकाश गुप्ता (नोडल शिक्षक राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा जौनपुर) एवं श्री शिवपूजन पांडेय (वरिष्ठ पत्रकार) के द्वारा हाई स्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रा अंशिका गुप्ता प्रथम, मीनाक्षी यादव द्वितीय, आर्यशी यादव एवं अंशिका यादव तृतीय स्थान एवं  इंटरमीडिएट की  परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र सौरभ यादव प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय, मुस्कान गुप्ता एवं अंश यादव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय ने कहा कि परिश्रम, निरंतरता एवं लगन ही सफलता की सच्ची सीढ़ी है।  रामनिरंजन चौधरी (बीडीसी ) रावतपुर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए सभी कक्षाओं में व्हाइट बोर्ड देने का वादा किया। डॉ ओम प्रकाश गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समस्त छात्र –छात्राएं एवं अध्यापक आर पी प्रजापति, हरिनारायण यादव, रवीन्द्र गुप्ता, अमर सिंह, सुनील यादव, आदर्श शिक्षक राजीव पांडेय, आशीष गुप्ता, पवन विश्वकर्मा, सुशांत तिवारी एवं नवनीत गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीएम श्री विद्यालय कादीपुर में सुरक्षा हुई हाई-टेक, सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ परिसर 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें