Jaunpur News: पीएम श्री विद्यालय कादीपुर में सुरक्षा हुई हाई-टेक, सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ परिसर
नया सवेरा नेटवर्क
जफ़राबाद, जौनपुर। विधानसभा जफ़राबाद के अंतर्गत आने वाले विकासखण्ड सिरकोनी में पीएम श्री योजना के तहत संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कादीपुर (सिरकोनी) ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और विद्यालय में अनुशासन को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। विद्यालय परिसर को अब आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है, जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पुख्ता हो गई है। परिसर के कैमरों से लैस होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य की खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने प्रशंसा की है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में यह पहला प्राथमिक विद्यालय है जो सीसीटीवी कैमरों से लैस हो चुका है उन्होंने अन्य विद्यालयों को भी कैमरा लगाने के लिए प्रेरित किया है तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कैमरा लग जाने से विद्यालय के सुरक्षा व्यवस्था और भी मज़बूत हो गई है तथा विद्यालय प्रांगण 24 घंटे कैमरे के निगरानी में रहेंगे, तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में अबतक 50 नए छात्रों का नामांकन किया जा चुका हैं, उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, सहायक अध्यापक योगेन्द्र यादव, शालिनी, ज्ञानप्रभा गौतम, निधि सिंह,वरुण यादव, लोकेश रॉय, अभिषेक दूबे, विजय लक्ष्मी, अरुणिमा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जमीनी विवाद में मारपीट व आगजनी, तीन आरोपी गिरफ्तार
