BREAKING

Jaunpur News: जमीनी विवाद में मारपीट व आगजनी, तीन आरोपी गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव में गुरुवार की रात जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट और आगजनी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार गांव निवासी आसाराम सरोज और रमेश सरोज के बीच आबादी की जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात करीब 9 बजे आसाराम सरोज अपने पुराने छप्पर पर नया छप्पर रखने की तैयारी कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि उपद्रवियों ने छप्पर में आग लगा दी, जिससे आसपास के चार छप्पर जलकर राख हो गए। घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया।

इस मामले में राकेश सरोज की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था। शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए कृष्णा सरोज उर्फ पडा, सूरज सरोज तथा करन सरोज उर्फ आरपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें