Jaunpur News: विवाहिता ने गला कसकर हत्या के प्रयास का लगाया आरोप
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। एक विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर अपने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज को लेकर उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और गला कसकर हत्या का प्रयास किया गया, जिससे उसके गले पर काला निशान दिखाई दे रहा है।
गौसपुर अपने मायके में पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका विवाह गत वर्ष नवंबर माह में आजमगढ़ जिले के पवई थाना अंतर्गत बस्ती चकगुलरा गांव निवासी प्रमोद बिंद पुत्र सुरेश के साथ हुआ था।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सिद्दीकपुर में ‘शिक्षा चौपाल’ का भव्य आयोजन, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समा
शादी के बाद से ही ससुराल में उसे दहेज को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। गत 22 अप्रैल को पति,सास और ससुर मिलकर उसकी पिटाई करने लगे। घायल होने के बाद भी जब वह उनकी बात नहीं
मानी तो उक्त लोगों ने रस्सी से उसका गला कसकर मार डालने का प्रयास किया। वह किसी प्रकार से अपनी जान बचाकर मायके चली आई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पति, सास व ससुर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
| Advt |
| Advt |