Jaunpur News: सिद्दीकपुर में ‘शिक्षा चौपाल’ का भव्य आयोजन, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम पंचायत सिद्दीकपुर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘शिक्षा चौपाल’ कार्यक्रम का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव उर्फ मम्मन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके साथ ही पूरे वातावरण में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, ताकि बच्चे अपने भविष्य को सशक्त बना सकें। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ0 गोरखनाथ पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, नवाचारों और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में दिनेश सिंह, पूर्व प्रधान मोखन राम, दुष्यंत सिंह, शरद सिंह सहित क्षेत्र की मातृशक्ति, अभिभावक एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वीएलई जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
