BREAKING

Jaunpur News: वीएलई जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान “वीएलई जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन आज जनपद जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार  में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में जनपद के लगभग 150 वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह तथा सीएससी के स्टेट हेड राजेश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जो वी.एल.ई. अच्छे फार्मर रजिस्ट्री में कार्य कर रहे थे उनको सम्मानित किया गया और सभी वी.एल.ई. को ज्यादा से ज्यादा फार्मर रजिस्ट्री तक केवाईसी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बासकोट व सरपत के झुंड में अराजकतत्वों ने लगाई आग

कार्यक्रम के दौरान सीएससी संचालकों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के क्रम में सीएससी संचालकों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में सीएससी के व्यवसाय को और अधिक सशक्त एवं विस्तारित करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी वीएलई बंधुओं से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त कर सेवाओं के सुधार एवं विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए सीएससी वीएलई के रूप में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रेजेंटेशन के माध्यम से सीएससी द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे वीएलई को अपने कार्यक्षेत्र में और अधिक प्रभावी बनने में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त, राज्य प्रमुख सीएससी राजेश मिश्रा द्वारा उपस्थित वीएलई की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। यह कार्यशाला सीएससी के माध्यम से डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं सशक्त ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें