Jaunpur News: बासकोट व सरपत के झुंड में अराजकतत्वों ने लगाई आग
फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आग के विकराल रूप को देख ग्रामीणों में मची अफरा : तफरी
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पसेवां गांव में शनिवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देवकली-मई मार्ग के गोमती नदी के पुल के समीप अराजक तत्वों द्वारा बासकोट और सरपत के झुंड में आग लगा दी गई।देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास का क्षेत्र धुएं एवं लपटों से घिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि पास में पंचू प्रजापति का रखा मड़हा भी उसकी चपेट में आ गया।आग की तेज लपटों के कारण मड़हे का आधा हिस्सा जलकर ख़ाक हो गया। अचानक आग लगने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को दी गई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम तेजी से फैल रही आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया।समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया,अन्यथा आग आसपास के खेतों और झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आग लगाने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वीएलई शासन की योजनाओं को व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं: डीएम
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)