BREAKING

Jaunpur News: वीएलई शासन की योजनाओं को व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं: डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यरत विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (वी.एल.ई.) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी वीएलई को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आमजन को प्रदान की जाने वाली सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वीएलई शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उन्हें अपनी भूमिका का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्म, तथा नवीनतम अपडेट की जानकारी दी गई। साथ ही, सेवाओं के निष्पादन में आने वाली समस्याओं के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वीएलई उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: राज रीयल्टी ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह की मां धानफूल देवी का निधन 

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें