BREAKING

Jaunpur News: पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय पर नामांकन मेले में 30 नवप्रवेशी बच्चों का नामांकन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बदलापुर विकासखंड के अंतर्गत स्थित अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के द्वारा नामांकन मेले में कुल 30 नवप्रवेशी बच्चों का उनके द्वारा माल्यार्पण कर कापी, कलम व ट्रॉफी देकर बड़े ही प्यार दुलार के साथ नामांकन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ0 विभा शुक्ला सहित अन्य अध्यापकों द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिसके दौरान विद्यालय में मौजूद काफी संख्या में अभिभावकों के साथ बीएसए द्वारा संवाद किया गया। जहां पर अभिभावकों ने विद्यालय में हो रही पढ़ाई, अनुशासन को लेकर शिक्षकों की तारीफ करते हुए अधिकारी से निवेदन किया कि इस विद्यालय को आगे बढाते हुए कक्षा आठ तक की मान्यता प्रदान की जाए जिससे हमारे बच्चे आगे चलकर इसी विद्यालय में पढ़ें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें। वही बीएसए द्वारा आश्वासन दिया गया कि आप लोगों की बातों पर जरूर विचार किया जाएगा।   

तत्पश्चात विद्यालय द्वारा बनवाए गए दिव्यांग शौचालय का मुख्य अतिथि की मौजूदगी में बच्चों द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई तथा अभिभावकों द्वारा दिए गए फीडबैक पर बीएसए ने अध्यापकों आंगनवाड़ी रसोइयों सहित अभिभावकों की प्रशंसा किए और विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन करने हेतु सुझाव भी दिए।  इस अवसर पर वरिष्ठ लेखाकार विंध्यवासिनी उपाध्याय, प्रतिभा यादव, गार्गी त्रिपाठी, प्रियव्रत मिश्रा, एजाज अहमद, श्रीप्रकाश यादव, रीता देवी, शिक्षामित्र अरविंद यादव, आंगनवाड़ी से मंजू सिंह, सीमा मिश्रा, शशिकला पांडे, सीमा खरवार, किरन सहित अभिभावक गण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: राज रीयल्टी ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह की मां धानफूल देवी का निधन 

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें