BREAKING

Jaunpur News: वीएलई जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान “वीएलई जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन आज जनपद जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार  में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में जनपद के लगभग 150 वीएलई (Village Level Entrepreneurs) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ दिनेश चंद्र सिंह (I.A.S) जिलाधिकारी जौनपुर सीएससी  के स्टेट हेड राजेश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जो VLE अच्छे फार्मर रजिस्ट्री में कार्य कर रहे थे उनको सम्मानित किया गया और सभी VLE को ज्यादा से ज्यादा फार्मर रजिस्ट्री तक केवाईसी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएससी संचालकों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के क्रम में सीएससी संचालकों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


कार्यशाला में सीएससी के व्यवसाय को और अधिक सशक्त एवं विस्तारित करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी वीएलई बंधुओं से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त कर सेवाओं के सुधार एवं विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए सीएससी वीएलई के रूप में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में प्रेजेंटेशन के माध्यम से सीएससी द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे वीएलई को अपने कार्यक्षेत्र में और अधिक प्रभावी बनने में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त, राज्य प्रमुख सीएससी राजेश मिश्रा द्वारा उपस्थित वीएलई की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। यह कार्यशाला सीएससी के माध्यम से डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं सशक्त ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संपूर्ण थाना समाधान दिवस में आए 8 मामलों में एक भी निस्तारित नहीं 

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें