Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष व प्रभारी प्रधानाध्यापिका रागिनी देवी की अगुवाई में निकाली गई।रैली में बच्चों ने नारा लगाते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव बचन यादव ने विद्यालय के सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री धर्मेंद्र कुमार,सहायक अध्यापक हीरेंद्र यादव,मंजूलता,अंबाला देवी, शिक्षामित्र नीरा देवी, आंगनवाड़ी उमा देवी, नगीना देवी, श्यामभवन शर्मा, सखन, सरिता सरोज, माधुरी, चंपा, शकुंतला सहित सैकड़ो अभिभावकगण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | जौनपुर के अनुपम सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान, विदेश में मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान
| विज्ञापन |
