BREAKING

जौनपुर के अनुपम सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान, विदेश में मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के ग्राम बेलगहन के मूल निवासी प्रोफेसर अनुपम सिंह, जो वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो, यूनाइटेड किंगडम में प्रोफेसर हैं, को सर्वश्रेष्ठ शिक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, उत्कृष्ट शिक्षण और शैक्षणिक योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

छोटे से गांव बेलगहन से निकलकर अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक जगत में पहचान बनाने वाले प्रो. अनुपम सिंह ने जिले और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शिक्षण के साथ-साथ वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के क्षेत्र में भी सक्रिय शोध कर रहे हैं। उनका शैक्षणिक जुड़ाव यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनिवर्सिटी ऑफ मलाया, मलेशिया तथा सामाजिक प्रभाव के लिए AI विकसित करने वाली सरकारी परियोजनाओं से भी रहा है। प्रो. अनुपम सिंह की यह उपलब्धि जौनपुर और बेलगहन के लिए गर्व की बात है तथा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें