Jaunpur News: विद्युत तार टूट कर गिरने से कई बीघा गेहूं जलकर हुआ राख
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के भीलमपुर गांव में शुक्रवार के दोपहर में विद्युत तार टूटकर गिरने से कई बीघे गेहूं जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दोपहर किसान के खेतों पर से गए विद्युत तार अचानक टूट कर गिर गया जिससे पके हुए गेहूं के खेत में आग पकड़ लिया जिममें राघवेंद्र प्रताप सिंह,धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह,साहब लाल सिंह,राज नारायण सिंह,दिनेश प्रताप सिंह के लगभग सात बीघे गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर किसी प्रकार काबू पाया गया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए लेखपाल राजकुमार ने बताया पीड़ित किसानों का गेहूं जल गया है जिसकी सूचना हमने अपने उच्च अधिकारियों को भी दी है और रिपोर्ट लगा दिया गया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर अपर अभियंता अवधेश कुमार यादव ने बताया की विद्युत तार टूट कर गिरने से गेहूं के खेत में आग लगी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की है नींव: शिवबचन यादव
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

