BREAKING

Jaunpur News: शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की है नींव: शिवबचन यादव

उसरपुर प्राथमिक विद्यालय में निकाली गई रैली

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उसरपुर ग्राम में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम मूर्ति सरोज व विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष पूनम यादव की संयुक्त अध्यक्षता में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरुकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।बच्चों ने नारे लगाते हुए अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जिससे ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।तत्पश्चात विद्यालय स्तर पर सभी कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनके मनोबल को बढ़ाया गया।इस बाबत प्रधानाध्यापक शिवबचन यादव ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।साथ ही कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस दौरान केशव सिंह,छेदीलाल,आंगनवाड़ी मंजू देवी,संगीता देवी,वंदना,सीता देवी,पूनम देवी व राम सचन यादव के समेत भारी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Admission Open: तिलकधारी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जौनपुर

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें