BREAKING

Bareilly News: बरेली के सुव्यवस्थित विकास से जुड़े मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया उमेश गौतम


उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में विकास की दिशा भी समीक्षा में तय होगी

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से शिष्टाचार भेंट कर बरेली के सतत, समग्र और सुव्यवस्थित विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से वार्ता कर अवगत कराया। डा. उमेश गौतम, जो उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के अध्यक्ष भी हैं, से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों की जानकारी भी ली और जल्द समीक्षा बैठक करने का भी आश्वासन दिया।       इस समीक्षा बैठक में शहरी विकास और नई परियोजनाओं के प्रमुख एजेंडों पर चर्चा होगी। महापौर उमेश गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी जी ने बरेली में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की प्रगति भी पूछी और निर्देश दिए कि कार्रवाई निरंतर जारी रहे। 

साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया। महापौर डा. उमेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में बरेली लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों के जीवन स्तर सुधार के लिए काम कर रहा है। बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा भेंट की। महापौर ने कहा कि यह भेंट शुभकामनाओं और नगर के विकास के प्रति समर्पण के प्रतीक के रूप में दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस भेंट को स्वीकार करते हुए नगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया। लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात में महापौर उमेश गौतम ने बरेली के विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक में कई बड़ी परियोजनाओं को जल्द बरेली में लागू करने की योजना की संभावना बनी है। मुख्यमंत्री ने विकास को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया और शहर में नई योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। 

यह भी पढ़ें | Ghaziabad News: युवाओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए: केशव कुमार चौधरी 

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन





नया सबेरा का चैनल JOIN करें