BREAKING

Ghaziabad News: युवाओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए: केशव कुमार चौधरी

थाना निवाड़ी क्षेत्रांतर्गत एस.आर.एम.- आई.एस.टी. एवं गाजियाबाद पुलिस के संयुक्त तत्त्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

ग़ाज़ियाबाद। एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एनसीआर कैंपस, मोदीनगर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एवं अवैध हथियारों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना एवं युवाओं को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की ओर प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशव कुमार चौधरी (आई.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध, कमिश्नरेट गाजियाबाद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहने तथा समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।इस अवसर पर सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण गाजियाबाद भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को कानून व्यवस्था, सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक बनने के महत्व के बारे में प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डॉ. शैलेंद्र सिंह कांग्रेस ऑफ जूलॉजी मेडल से सम्मानित

कार्यक्रम में भास्कर वर्मा सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर, कृष्ण कुमार मौर्य थाना प्रभारी निवाड़ी सहित अन्य पुलिस अधिकारी  उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने अपने वास्तविक अनुभवों के माध्यम से छात्रों को अपराध के दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें