BREAKING

Jaunpur News: विश्वविद्यालयीय समागम से विद्यार्थियों को मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : कुलपति

34वें विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम-2026 का हुआ भव्य उद्घाटन 

नया सवेरा नेटवर्क

बदलापुर, जौनपुर। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर में आयोजित 34वें विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम 2026 का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति प्रो वन्दना सिंह द्वारा किया गया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इस समागम में जनपद जौनपुर और गाजीपुर की जनपदीय समागम की कुल आठ विजेता टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.वन्दना सिंह ने समागम तैयारियों की प्रशंसा करते हुए इसमें प्रतिभाग करने वाले महाविद्यालयों और रोवर्स-रेंजर्स छात्र-छात्राओं को बधाई  व सफलता की शुभकामनाएं दिया। इसके पहले महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार सिंह,प्रबंधक श्याम सिंह, प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह,अशोक कुमार सिंह,आयोजन सचिव/रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वन्दना सिंह की गरिमामयी उपस्थिति पर उन्हें बुके,स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। 

विश्वविद्यालयीय समागम में विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो.राकेश कुमार पाण्डेय ( जी.बी.पंत महाविद्यालय प्रतापगंज, जौनपुर), प्राचार्य प्रो.अरुण सिंह (राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ) एवं पूर्व प्राचार्य प्रो.ब्रजेन्द्र सिंह(स.ब.पी.जी.कालेज बदलापुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह द्वारा विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। दिनांक 07 अप्रैल,2026 को 34 वें विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम में राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर,पी.जी.कालेज गाजीपुर, हिन्दू महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर,बयालसी महाविद्यालय जलालपुर, सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर और आर.एस.के.डी महाविद्यालय जौनपुर ने प्रतिभाग हेतु पंजीकरण कराया। संचालन प्रो.धीरेन्द्र कुमार पटेल ने किया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

आयोजन सचिव डॉ.कर्मचन्द यादव ने अपने संबोधन से समस्त अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया और प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह ने कुलपति प्रो.वन्दना सिंह एवं आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विश्वविद्यालयीय समागम में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ओम,सम्प्रेक्षक राघवेन्द्र सिंह सहित प्रो.ए.पी.सिंह,डॉ.ओम प्रकाश दुबे (चीफ प्रॉक्टर),डॉ.बृजेश मिश्रा, डॉ.रोहित सिंह, डॉ.आर.पी.सिंह, डॉ.हरिश्चन्द्र सिंह, डॉ.उमेश सिंह,डॉ.कुलदीप शुक्ला, डॉ.कुलदीप श्रीवास्तव डॉ.शशिकला सिंह, आयोजन उपसचिव डॉ.रेखा मिश्रा,डॉ.मुमताज अंसारी, कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह, लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह, राजुल सिंह, राघवेन्द्र सिंह, रामजीत यादवराकेश समस्त महाविद्यालय परिवार शामिल रहा।इस अवसर पर अन्य महाविद्यालयों के प्रभारीगण डॉ.शिव कुमार, डॉ.शिखा सिंह, डॉ.मनोज तिवारी, डॉ.अनिल कुमार, डॉ.जितेन्द्र यादव, डॉ.अंशुमान सिंह उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के उपरांत रोवर्स रेंजर्स प्रतियोगिताओं का संचालन सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त वाराणसी मंडल जय प्रकाश दक्ष द्वारा किया गया। इस दौरान निर्णायक मंडल सहित डी.ओ.सी जौनपुर राकेश मिश्रा,डी.ओ.सी गाजीपुर दिनेश सिंह यादव, रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें