BREAKING

Jaunpur News: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलक धारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।

हेल्पलाइन नंबर व योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी प्रोफेसर माया सिंह ने मिशन शक्ति-5.0 के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: घाटकोपर के श्रीराम कथा महोत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

महिला सुरक्षा कानून व आत्मरक्षा पर दिया जोर

प्रोफेसर शुभ्रा सिंह ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. प्रतिमा मौर्य ने स्वावलंबन व स्वाभिमान के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अनीता यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

छात्राओं की सक्रिय भागीदारी, राष्ट्रगान के साथ समापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिए गए। वक्ताओं ने मिशन शक्ति को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर आलिया हसन, कोमल साहू, खुशी पांडे, आंचल सोनी, तुबा खान सहित यूजी व पीजी की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन व आभार ज्ञापन प्रोफेसर माया सिंह ने किया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें