Jaunpur News: 17 दिन बाद भी दुष्कर्म का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय गूंगी बहरी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में 17 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। क्षेत्र के एक गांव में विगत 25 मार्च को पड़ोस का एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के समय ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया था, लेकिन वह लोगों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। घटना के 17 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ठोस कार्यवाही पुलिस नहीं कर रही है। इसी से आहत होकर किशोरी के दादा ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया है। इस संबंध में पूछने पर इंस्पेक्टर प्राइम इरफान अली ने बताया कि पीड़िता गूंगी बहरी है। उसका एक्सपर्ट के माध्यम से बयान कराया जा रहा है। बयान के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें | जौनपुर के अनुपम सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान, विदेश में मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)