Jaunpur News: 14 अप्रैल को जिले की सभी आबकारी दुकानें बंद
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह समस्त थोक एंव फुटकर बिक्री अनुज्ञापी, देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, भॉग, ताड़ी एवं सी0एल02, एफ0एल02/2बी, माडल शॉप, बार, जनपद जौनपुर को अवगत कराया है कि वर्ष 2026-27 संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 में दिए गये प्राविधानो के क्रम में अनुज्ञापन की शर्तों में उल्लिखित है कि दिनॉक 14 अप्रैल (डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती) के अवसर पर समस्त आबकारी अनुज्ञापनों को बन्द रखा जाए। उक्त के अनुपालन में आप समस्त अनुज्ञापियों को निर्देशित किया जाता है कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दिनॉक 14 अप्रैल 2026 (डा० भीम राव अम्बेडकर जयन्ती) के अवसर पर समस्त देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, भॉग, ताड़ी की दुकानों एवं सी0एल02, एफ0एल02/2बी, माडल शॉप तथा बार के अनुज्ञापनों को बन्द रखना सुनिश्चित करें। उक्त बन्दी हेतु नियमानुसार कोई प्रतिफल देय नही होगा।
यह भी पढ़ें | जौनपुर के अनुपम सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान, विदेश में मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान
