Jaunpur News: राजपूत एकता मंच द्वारा व्यक्त किया गया शोक संवेदना
प़णवमृ स्कूल के संचालक डॉ, प्रमोद के सिंह के बडे पुत्र का सड़क दुर्घटना में हुआ था निधन
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के संगठन प्रमुख संरक्षक रहे डा प्रमोद कुमार सिंह के बड़े पुत्र प्रणव सिंह (22) वर्ष के बीते दिनों आकस्मिक सड़क दुर्घटना में मौत के बाद राजपूत एकता मंच के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा शोक संवेदना कार्यक्रम रखा गया जहाँ पर लोगों ने उपस्थिति दर्ज कर मौन होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया इस मौके पर महेश सिंह अरविन्द सिंह आलोक सिंह बब्बू सिंह उग्रसेन सिंह एवं रिन्कू सिंह पप्पू सिंह बबलू सिंह रविंद्र प्रताप सिंह अन्य राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड संख्या 31 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रवीण सिंह विकास ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये दो पहिया वाहन पर चलने वाले हर एक व्यक्ति को हेलमेट लगाकर यात्रा करने की सलाह दिये व प्रतिनिधि सदस्य जि.पं.आलोक सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि आगामी दिनों में सामाजिक तौर पे अनावश्यक दो पहिया वाहन से भ्रमण न करने के लिए एक प्रयास करेंगे जिससे सड़क दुर्घटना को रोका जा सकें वही संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि ऐसे नौजवान का असामायिक सड़क दुर्घटना से हुई मृत्यु हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है उन्होने उपस्थित जनों के साथ पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया।।
यह भी पढ़ें | जौनपुर के अनुपम सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान, विदेश में मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

