BREAKING

Jaunpur News: ध्रुव खाडिया की अध्यक्षता में सोलर योजना पर समीक्षा बैठक सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अग्रणी जिला प्रबंधक ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को यूनियन बैंक आफ इंडिया जौनपुर नॉर्थ के सभागार में प्रधानमंत्री सोलर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की अध्यक्षता में तथा क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक जौनपुर नॉर्थ संतोष कुमार क्षेत्र प्रमुख जौनपुर साउथ शशिकांत प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव सहित यूनियन बैंक जौनपुर के समस्त बैंक शाखा प्रबंधक की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। 

इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि मुख्य रूप से एप्लीकेशन को पोर्टल पर सोर्स करना उसको सैंक्शन करना एवं उसको तय समय में वितरित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शाखा में वेंडर्स को सहयोग करते हुए आम नागरिकों को पीएम सूर्य घर की योजना हेतू जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न बैंक के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | जौनपुर के अनुपम सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान, विदेश में मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें