BREAKING

Jaunpur News: निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन


राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की प्रतियां की गई प्रदान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के आलेख्य प्रकाशन एवं अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान दावा एवं आपत्ति अवधि 06 जनवरी से 06 मार्च 2026 तक  नागरिकों से दावे व आपत्तियां ली गई, इसी अवधि में गणना चरण में मिलान न कराने वाले मतदाताओं तथा मिलान में तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं को एवं सुनवाई चरण 06 जनवरी से 27 मार्च 2026 तक निर्गत नोटिस एवं पूर्ण की गई सुनवाई से संबंधित आंकड़े इस प्रकार हैं। मिलान न कराने वाले (नो मैपिंग) मतदाताओं की कुल संख्या 289452, मिलान में तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं की संख्या 563263 है, जेनरेटेड नोटिस की कुल संख्या 852715 है तथा 27 मार्च 2026 तक सुनवाई हेतु उपस्थित मतदाताओं की संख्या 840821 है। 10 अप्रैल 2026 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है, पुरुष मतदाता 1732222, महिला मतदाता 1486556 तथा तृतीय लिंग 119 है, इस प्रकार कुल मतदाता 3218897 है।


इसके साथ ही विधानसभावार मतदाताओं की संख्या से भी अवगत कराया गया जो इस प्रकार है, विधानसभा क्षेत्र 364-बदलापुर में 330446, 365- शाहगंज में 381806, 366-जौनपुर में 401871, 367-मल्हनी में 341284, 368-मुंगराबादशाहपुर में 349094, 369-मछलीशहर में 365941, 370-मडियाहू में 313529, 371-जाफराबाद में 350740, 372-केराकत में 384186 मतदाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण- 2026 प्रारम्भ होने के पश्चात पारदर्शिता और सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ जनपद स्तर पर लगातार बैठके आयोजित की गई तथा मा0 भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों एवं कार्य के अद्यतन प्रगति से उन्हें अवगत कराते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उनसे फीडबैक और सुझाव भी प्राप्त किये गये। सभी के साथ समन्वय करते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संपूर्ण कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया गया।


इसके पश्चात मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की प्रति भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण द्वारा जिला प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा तथा उनके समन्वय एवं सहयोग की सराहना की गयी। साथ ही कहा गया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान पूरा सहयोग मिला। इस अवसर पर सम्मानित जिलाध्यक्ष/जनप्रतिनिधि राकेश मौर्य, संग्राम भारती, राकेश सिंह ’डब्बू’, चन्द्रेज भारती, अनुराग मणि त्रिपाठी, विनय राव, लाल बहादुर त्रिपाठी, विनय राव, जयप्रकाश, योगेश विश्वकर्मा, आरिफ हबीब, नरेन्द्र उपाघ्याय, सहित अन्य प्रतिनिधिगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सै0 मो0 मुस्तफा, सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ध्रुव खाडिया की अध्यक्षता में सोलर योजना पर समीक्षा बैठक सम्पन्न



ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें