BREAKING

Jaunpur News: मिशन शक्ति के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज स्लोगन लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने स्लोगन के माध्यम से जागरूकता व अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अंजलि पाल, काजल उपाध्याय, रजनी, मनु, खुशी, शिवांग, शुभम, पूजा शुक्ला, शिवानी तिवारी, सीमा और अनामिका सहित कई विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन अंजलि पाल और मनु सिंह ने किया।

वाणिज्य संकाय की प्राध्यापिका प्रियंका मौर्या ने अपने संबोधन में प्रेरणादायक बातें बताते हुए छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि रूपाली सिंह ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और कौशल विकास पर जोर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभाग की डॉ. पूनम श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. किरण यादव, डॉ. रागिनी सिंह और डॉ. प्रियंका मौर्या ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह ने की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन






Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें