Jaunpur News: वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी शालीग्राम का निधन
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गयी अन्तिम विदाई
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं जौनपुर। तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी शालीग्राम मिश्र का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोकतंत्र सेनानियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्री मिश्र लोकतंत्र सेनानी के रूप में अपने संघर्षशील जीवन और सामाजिक योगदान के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को लोकतंत्र सेनानी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष लालचंद मौर्य ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चौंधि में किया जायेगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्थापना दिवस के पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई कार्यशाला
उन्होंने सभी लोकतंत्र सेनानियों एवं शुभचिंतकों से अपील किया कि वे उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करें और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। अंतिम यात्रा के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


