Jaunpur News: नवजात के पेट में मिला अर्ध विकसित भ्रूण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शाहगंज स्थित चाइल्ड केयर अस्पताल में नवजात के पेट में अर्ध विकसित भ्रूण मिलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले की सीमा पर स्थित आजमगढ़ निवासी सुंदरी देवी ने सोमवार को वहां के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। नवजात की तबीयत बिगड़ने पर पिता चंदन बिंद उसे मंगलवार को शाहगंज के चाइल्ड केयर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा महफूज अहमद ने जांच के बाद अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।
रेडियोलाजिस्ट डा फारूक अरशद द्वारा किए गए अल्ट्रासाउंड में नवजात के पेट के अंदर एक अर्ध विकसित भ्रूण होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति फीटस इन फीटू कहलाती है। यह एक अत्यंत दुर्लभ अवस्था है, जिसमें एक भ्रूण के भीतर दूसरा भ्रूण विकसित होने लगता है, लेकिन वह पूरी तरह विकसित नहीं हो पाता। ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।
फिलहाल डॉक्टरों की टीम नवजात की हालत पर लगातार नजर रखे हुए है। डा महफूज अहमद ने बताया कि समय पर सही इलाज मिलने से ऐसे मामलों को सफलतापूर्वक संभाला जा सकता है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्थापना दिवस के पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई कार्यशाला
| विज्ञापन |
