BREAKING

Jaunpur News: स्थापना दिवस के पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई कार्यशाला

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर| भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें स्थापना दिवस पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारी दी गई। बैठक में पार्टी के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम संगठन गीत गाया गया उसके उपरान्त पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि सदस्यता के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है छह अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बूथों और मंडलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी सम्मान दिया जाएगा। 

यह कार्यशाला केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, यह एक विचारधारा है राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण की विचार धारा है इस पार्टी को आज जिस ऊंचाई पर हम देखते हैं, उसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का त्याग, परिश्रम और समर्पण है।

हम सबको गर्व है कि हम उस संगठन का हिस्सा हैं, जिसकी नींव राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम के सिद्धांत पर रखी गई है। हमारे आदर्श हमें सिखाते हैं कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का पवित्र मार्ग है।

जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले के सभी कार्यकर्ता स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे आज की इस कार्यशाला का उद्देश्य यही है कि हम अपने कार्यों की समीक्षा करें, अपनी कमियों को पहचानें और आने वाले स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करें।

यह भी पढ़ें | जौनपुर का पहला विद्यालय बना टीडी इंटर कॉलेज, जहां English मीडियम में होगी पढ़ाई

साथियों, हमें यह भी समझना होगा कि संगठन की शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ता से आती है यदि हमारा बूथ मजबूत है, तो हमारा संगठन अजेय है इसलिए हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे, जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाए और समाज के हर वर्ग के साथ जुड़कर कार्य करे आने वाला स्थापना दिवस हमारे लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है। हमें यह संकल्प लेना है कि हम पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक अजय सिंह ने कीउक्त अवसर पर एम एल सी ब्रजेश सिंह प्रिंसू पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय अमित श्रीवास्तव पीयूष गुप्ता सुधाकर उपाध्याय गीता बिंद संतोष सिंह राकेश वर्मा सुनील यादव राजू दादा राज पटेल आमोद सिंह नरेंद्र उपाध्याय रागिनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें