जौनपुर का पहला विद्यालय बना टीडी इंटर कॉलेज, जहां English मीडियम में होगी पढ़ाई
टीडी इंटर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन टीडी इंटर कॉलेज में इंग्लिश मीडियम से भी कक्षाओ का संचालन प्रारंभ किया गया ,कक्षा 6,7 ,8 ,9,11 की कक्षाएं अंग्रेजी माध्यम से इसी सत्र से संचालित होगी, अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाला जनपद का पहला यूपी बोर्ड का विद्यालय टीडी इंटर कॉलेज होगा। सत्र के प्रथम दिन प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह मां सरस्वती का पूजन वैदिक मंत्र कर के द्वारा तत्पश्चात हवन पूजन हुआ उसके पश्चात प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रकाश सिंह ने आज समस्त छात्राओं को विद्यालय के मुख्य गेट पर तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा करते हुए मिष्ठान एवं फल वितरित किये।
समस्त छात्र छात्राओ को विद्यालय भवन के अंदर प्रवेश कर अपनी कक्षाओं में अपने अंकपत्र प्राप्त किये। जीव विज्ञान प्रयोगशाला में समस्त शिक्षकों के साथ प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने आयोजित मीटिंग में पूरे सत्र के रूपरेखा से अवगत कराते हुए सभी प्रकार के कार्यक्रमों का दायित्व शिक्षकों को सौंपा उसके पश्चात जलपान करने के बाद मीटिंग समाप्त हुई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्राम प्रधान की पिटाई के मामले में एस सी एस टी में रिपोर्ट दर्ज
| विज्ञापन |


