Jaunpur News: ग्राम प्रधान की पिटाई के मामले में एस सी एस टी में रिपोर्ट दर्ज
अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य रोकने गए मनबढ़ ने पीटा
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। ब्लाक के खरैयामऊ गांव में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन का काम रोकने गए गांव के ही मनबढ़ चार लोगों ने ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी है।घायल ग्राम प्रधान को नगर स्थित सी एच सी में लाया गया जहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मंगलवार को सायं उक्त गांव के प्रधान रमेशचंद्र कन्नौजिया अन्नपूर्णा भवन की छत डलवाने के लिए मौके पर किसी से मिलने गए थे।वहा गांव के ही चंद्रबली यादव और उनके भतीजे भी पहुंच गए।पक्षों के बीच निर्माणाधीन भवन की भूमि को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विरोध कर रहे चंद्रबली और उनके भतीजे ने ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी।लहूलुहान ग्राम प्रधान जब गिर पड़े तो उक्त लोग मौके से भाग गए। घायल ग्राम प्रधान को एंबुलेंस की मदद से सी एच सी लाया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने मामले प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एस सी एस टी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तहसील परिसर में रखे जनरेटर के पास लगी आग, मौजूद लोगो ने बुझाया
| विज्ञापन |