Jaunpur News: तहसील परिसर में रखे जनरेटर के पास लगी आग, मौजूद लोगो ने बुझाया
बिजली की केबिल जलने से लगी आग, छप्पर पर रखा सरपत जला
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। मंगलवार को सायं तहसील परिसर में अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने वकीलों के छप्पर पर रखे सरपत को पकड़ लिया। हालांकि सरपत की आग को मौके पर मौजूद लोगो ने बुझा दिया।कोई हानि नही हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तहसील में छुट्टी का दिन था। कुछ लोग खाली जमीन पर अपने बैठने के स्थान को सुरक्षित कर रहे थे। जनरेटर से बिजली की केबिल जोड़ते समय शार्ट सर्किट से आग लग गई। सरपत धू धू कर जलने लगा। मौके पर मौजूद लोगो ने आग को तत्परता से बुझा दिया। कोई नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें | Bareilly ews: आयुष्मान कार्ड धारको से अस्पतालों में पैसा लेने पर हो कठोर कार्यवाही: मण्डलायुक्त
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
