Jaunpur News: लापरवाही में तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में सरपतहा थाने के हेड कॉन्स्टेबल महफूज हाशमी, लाइन बाजार थाने के कॉन्स्टेबल परितोष सिंह और सुरेरी थाने के कॉन्स्टेबल हिमांशु राव शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मामले की समीक्षा की, जिसमें प्रथम दृष्टया कर्तव्यों में लापरवाही पाई गई। इसके बाद तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया।
उन्होने कहा कि कि ड्यूटी में कोताही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी की कार्यप्रणाली में लापरवाही या शिकायत पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें बर्खास्तगी तक शामिल हो सकती है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नवजात के पेट में मिला अर्ध विकसित भ्रूण
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)