Jaunpur News: आम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव,मची सनसनी
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ब्राह्मणपुर झमका गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की आम के पेड़ पर लटकते हुए शव की खबर मिली,मृतक युवक की पहचान आदित्य राजभर पुत्र अनिल राजभर उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य राजभर बारहवीं का छात्र था वह मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे झूल गया।टहल रहे लोगों की निगाह आम के पेड़ पर लटकते हुए युवक पर पड़ते ही दौड़ पड़े और युवक को नीचे उतार घटना की जानकारी पुलिस व परिजन को दी।सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया।मौत की खबर होते ही परिवार में कोहराम मच गया मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लापरवाही में तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
