BREAKING

Jaunpur News: 14 से 15 वर्ष के लड़कियों को सर्वाइकल गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए दिया जा रहा वैक्सीन: अभिषेक

नया सवेरा नेटवर्क

जौैनपुर। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संदर्भ में तहसील टास्क फोर्स बैठक का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। जिसमें 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग आदि विभागों के माइक्रो प्लानिंग और कार्यों के क्रियान्वयन के विषय में चर्चा किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियांहूं के अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि दिमागी बुखार एवं अन्य विक्टर जनित रोगों जल जनित रोगों तथा उष्ण मौसम से संबंधित रोगों के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सभी विभागों के समन्वय से गतिविधियां संपादित की जाएंगी।


जिसमें नगर विकास और पंचायती राज विभाग का विशेष योगदान रहता है ग्राम स्तर पर साफ सफाई शौचालय की सफाई दूषित जल की निकासी जन जागरूकता एंटी लारवा का छिड़काव फॉगिंग नालियों की सफाई आदि पर विशेष ध्यान देने के बारे में जानकारी साझा किया गया। 

बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों के नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी साझा किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने एचपीवी हुमन पपिल्लोमावायरस वैक्सीन के बारे में जानकारी दिया कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष के लड़कियों को सर्वाइकल गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए दिया जा रहा है। 

उप जिलाधिकारी ने सभी विभागों को कार्य योजना के अनुरूप कार्य के क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया।बैठक का संचालन यूनिसेफ/ गावी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अवधेश कुमार तिवारी ने किया। बैठक में मडियाहूं रामनगर रामपुर और बरसठी से समस्त विभागों के ब्लॉक अधिकारी और गावी/ आडरा से जिला कोऑर्डिनेटर आदित्य जायसवाल, अमित सिंह, अतुल कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह, सीएम फेलो रामपुर ब्लॉक से राहुल  सेठ आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव,मची सनसनी




नया सबेरा का चैनल JOIN करें