Jaunpur News: सरस्वती शिशु मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह मंगलवार को देर शाम धूमधाम से मनाया गया। इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कंचन सिंह ने की। संचालन आचार्य अजीत यादव व छात्रा खुशी मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर विद्यालय प्रबंधक उमेश सिंह, भाजपा के राधेश्याम विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, अजीत सोनकर, दिलीप त्रिपाठी, अजीत चौहान, सभापति आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 14 से 15 वर्ष के लड़कियों को सर्वाइकल गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए दिया जा रहा वैक्सीन: अभिषेक
| विज्ञापन |

