Jaunpur News: 30 नई सड़कों के निर्माण को हरी झंडी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राय के सतत प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में 30 नई सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दी है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इन विकास कार्यों के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत पांच करोड़ रुपये तथा पूर्वांचल निधि (राज्यांश) के तहत दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस बजट से क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे।
विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में पहले से ही कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के साथ ही गांव-गांव तक बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने, पुल-पुलियों के निर्माण और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे न केवल यातायात सुविधाजनक हुआ है, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा और जीवन स्तर में भी सुधार आया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सरस्वती शिशु मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जिन सड़कों की स्थिति जर्जर थी, अब उनके निर्माण और मरम्मत से बड़ी राहत मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य जफराबाद विधानसभा को विकास के मॉडल के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में और भी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
