BREAKING

Jaunpur News: श्रम संहिताओं के विरोध में मनाया काला दिवस

दवा प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई के आवाह्न पर बुधवार को दवा प्रतिनिधियों ने चार श्रम संहिताओं के विरोध में काला दिवस मनाया। काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।

ज्ञापन में दवा प्रतिनिधियों ने चारों श्रम संहिताओं को निरस्त कर बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम, 1976 को यथावत लागू रखने की मांग की। साथ ही निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्ति की अनुमति न देने, कर्मचारियों की छंटनी व स्थानांतरण पर रोक लगाने और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।

 सभी सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को समय पर पूर्ण वेतन भुगतान, अधिनियम व नियमों का सख्ती से पालन, तथा एफएमआरएआई से वार्ता के बाद वैधानिक कार्य नियम निर्धारित करने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से निगरानी व गोपनीयता में हस्तक्षेप पर रोक लगाने की भी आवाज उठाई।

ज्ञापन में ईंधन व अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दैनिक व यात्रा भत्ता बढ़ाने, श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं पर कार्रवाई, न्यूनतम वेतन 26,910 रुपये प्रति माह निर्धारित करने तथा आठ घंटे कार्य दिवस लागू करने की मांग की।

अस्पतालों व संस्थानों में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के कार्य पर लगे प्रतिबंध को वापस लेने तथा उनके कार्य को आपराधिक कृत्य न मानने की भी मांग की। साथ ही ट्रेड यूनियनों व श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मौके पर अनिल मिश्रा, अजय चौरसिया, राजेश रावत, अच्युत दुबे, अमित रंजन श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, अभिषेक सिंह, शैलेंद्र मौर्य व राघवेंद्र सोलंकी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 14 से 15 वर्ष के लड़कियों को सर्वाइकल गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए दिया जा रहा वैक्सीन: अभिषेक 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

 



नया सबेरा का चैनल JOIN करें