BREAKING

Jaunpur News: रोहित शर्मा जौनपुर में तैयार करेंगे क्रिकेटर : अरविंद सिंह

माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है क्रिकेट अकादमी 

नया सवेरा नेटवर्क

सिकरारा जौनपुर। क्रिकेट में अपना भविष्य तलाश रहे युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा जिले में क्रिकेटर तैयार करेंगे। वे फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में क्रिकेट अकादमी शुरू करने जा रहे है। उक्त विद्यालय के साथ उनका अनुबंध हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि इस अकादमी में आधुनिक और प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग की सुविधा होगी। जिससे जिले के क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच और मार्गदर्शन मिलेगा। 


 पत्रकारों को जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के अकादमी के साथ अनुबंध हो चुका है। उनके सलाहकार भारतीय क्रिकेटर धवल कुलकर्णी खुद अकादमी पर आकर अकादमी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मानक के हिसाब से मैदान बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है जो जून तक पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को विशेष मौका मिलेगा। उक्त अकादमी में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दी जाएगी।  हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के उन प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने का मंच मिले, जिनके पास संसाधन कम हैं लेकिन जुनून असीम है। रोहित शर्मा की क्रिकेट एकेडमी के साथ हुए अनुबंध से न केवल पिच का स्तर ऊंचा होगा, बल्कि ट्रेनिंग भी विश्वस्तरीय होगी। 

 बताया कि रोहित शर्मा के अकादमी में वर्ष में एक बार देशभर के बच्चों को बुलाया जाता है। 15 से 20 दिनों तक चलने वाले उक्त प्रशिक्षण में शामिल खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं फ्री में दी जाती है। वहां से चयनित बच्चे आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम में भी दस्तक देंगे। यह पहल माउंट लिट्रा जी स्कूल को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में एक नया आयाम देगी। स्कूल की प्रिंसिपल श्वेता मिश्रा ने बताया कि यहां अलग अलग आयु वर्ग के खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि उनका समग्र विकास हो सके। इस अकादमी के माध्यम से जिले के क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच और मार्गदर्शन मिलेगा। वार्ता में संरक्षक रमेश सिंह, दिनेश सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर कार्तिकेय सिंह निदेशक विख्यात सिंह व विकास सिंह भी मौजूद रहे।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें