Jaunpur News: नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा,जौनपुर। बक्शा पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान न्यायालय भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक युवती अपने ननिहाल रहती थी। बीते 3 अप्रैल की सुबह नाबालिक लड़की मन्दिर गई थी वही से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी संजय कुमार गौतम बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। नाना द्वारा दर्ज कराए गए अज्ञात मुकदमे में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशोरी को बरामद कर बयान पश्चात परिजनों को सौंप दिया था। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी को उपनिरीक्षक राजमिलन तिवारी द्वारा गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रोहित शर्मा जौनपुर में तैयार करेंगे क्रिकेटर