BREAKING

Jaunpur News: ट्रेन से कटकर इंजीनियर की मौत

रतन लाल आर्य  @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में निर्माणाधीन अंडर रेलवे पास निर्माण में कार्यरत सहायक इंजीनियर चंद्रेश सिंह का शुक्रवार देररात ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। शनिवार सुबह पहुँचे मृतक युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम हेतु भेज दिया। जनपद मिर्जापुर के पीडब्ल्यूडी महुअरिया निवासी वीरेन्द्र सिंह खरवार का 26 वर्षीय पुत्र चन्द्रेश सिंह थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में निर्माणाधीन 17 सी अंडर पास पुलिया में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। रात्रि खाना पीना खाने के बाद चन्द्रेश मोबाइल पर बात करतें हुए रेलवे लाइन की पटरी पर बैठ गया इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। सुबह सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मर्चरी भेज दिया। दस बजे के करीब पहुँचे पिता की तहरीर पर पुलिस लिखापढ़ी कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रोहित शर्मा जौनपुर में तैयार करेंगे क्रिकेटर

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt


Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें