Jaunpur News: कम्पोजिट विद्यालय भौरास मे आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय भौरास, बरसठी, जौनपुर मे आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा० गोरखनाथ पटेल एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष (P.E.S) राज कुमार दिक्षित तथा बिशिष्ट अतिथि शिक्षक संगठन यूटा के प्रांतीय महामंत्री / जिलाध्यक्ष डा० हेमंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ मे मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर द्वारा सर्वप्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी की तस्वीर पर धूप दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों को बुके, अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया गया तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत एंव, स्कूल चलो अभियान थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय मे नवनिर्मित ICT लैब कक्ष का उद्घाटन करने के बाद वार्षिक परीक्षा / कक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त छात्र - छात्राओं को मेडल, लर्निंग किट, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए विद्यालय के स्टाफ, छात्र - छात्राओं को अपने आशीर्वचन उद्वबोधन से कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया। तथा कार्यक्रम मे उपस्थित गणमान्य नागरिकों / सम्मानित अभिभावकगण से 06 से 14 वर्ष के बच्चों को नजदीकी परिषदीय विद्यालय मे नामंकन कराने हेतु प्रेरित किया कि परिषदीय विद्यालयों मे विभाग द्वारा नामांकित बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक, गर्म पका पकाय मध्याह्न भोजन एंव DBT के माध्यम से नि:शुल्क यूनिफॉर्म, कांपी, पेन हेतु अभिभावकों के एकाउंट मे सीधे धनराशि प्रेषित किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन यूटा बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष डा अमरेन्द्र सिंह ने द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे बेसिक शिक्षा के वरिष्ठ सहायक विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, यूटा जिला महामंत्री राज कुमार मिश्र, जिला संगठन मंत्री अनुज सिंह, अंकित सिंह, देवेंद्र सिह यूटा पदाधिकारी, शिव प्रकाश सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रेन से कटकर इंजीनियर की मौत
| विज्ञापन |


